एनटीपीसी सिंगरौली में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी समारोह का शुभारंभ

Spread the love

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में श्री श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी समारोह का 14 सितंबर 2026 को विधिवत शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उत्साह के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के ई. प्रभाकर राव, परियोजना एवं प्रमुख कार्यकारी निदेशक एवं श्रीमति ई. निर्मला राव, अध्यक्षा (वनिता समाज) द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना एवं पूजन का शुभारंभ किया गया।

समारोह के अंतर्गत विधि-विधानपूर्वक गणेश पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। धार्मिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय वातावरण के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, शुभारंभ एवं विघ्न विनाश का प्रतीक मानते हुए इस अवसर पर सामूहिक प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के  अगम  प्रकाश तिवारी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  रश्मिरंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना),  अंजन पाल, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन),  सुनील कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (परियोजना अभियांत्रिकी), सौमित्र घोष, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐश डाइक प्रबंधन),  ए.के. सिंह, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ),  सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, वनिता समाज की सम्माननीय सदस्याएँ, एनटीपीसी कर्मचारियों के परिवारजन तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित रहे।

गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व एनटीपीसी सिंगरौली परिवार के लिए आध्यात्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना एवं सामुदायिक सौहार्द का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को एकजुट करते हुए आपसी स्नेह, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। समारोह में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की आराधना की।

श्री श्री गणेश पूजा समिति द्वारा गणेशोत्सव के आगामी दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिनमें समूह नृत्य, भजन संध्या, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पुष्पमाला निर्माण, वेशभूषा प्रदर्शन एवं श्लोक वाचन जैसी गतिविधियाँ सम्मिलित हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उत्सव को और अधिक सहभागितापूर्ण एवं आनंदमय बनाना है। श्री श्री गणेश पूजा समिति, एनटीपीसी सिंगरौली ने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से आगामी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने तथा गणेशोत्सव की पावन परंपरा को उल्लास एवं सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *