हाजीपुर ।श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बासुकीनाथ से पटना एवं गोरखपुर, असानसोल से गोरखपुर, मधुपुर से नरकटियागंज के मध्य श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –
- गाड़ी सं. 03563/03564 बासुकीनाथ-पटना-बासुकीनाथ अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल (देवघर-जसीडीह-झाझा-मोकामा-बख्तियारपुर-फतुहा के रास्ते) – गाड़ी सं. 03563 बासुकीनाथ- पटना श्रावणी मेला स्पेशल 17 एवं 24 अगस्त, 2026 को बासुकीनाथ से 16.45 बजे खुलकर 17.30 बजे देवघर, 19.40 बजे झाझा, 20.43 बजे किउल, 22.45 बजे मोकामा, 23.10 बजे बख्तियारपुर, 23.43 बजे फतुहा रुकते हुए देर रात्रि 01.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03564 पटना-बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को पटना जं. से 01.20 बजे खुलकर 01.53 बजे फतुहा, 02.25 बजे बख्तियारपुर, 03.15 बजे मोकामा, 04.28 बजे किउल, 07.05 बजे जसीडीह एवं 07.18 बजे देवघर रुकते हुए 09.00 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।
- गाड़ी सं. 03565/03566 बासुकीनाथ-गोरखपुर-जसीडीह अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल (देवघर-जसीडीह-झाझा-मोकामा-बख्तियारपुर-फतुहा-पटना-पाटलिपुत्र-छपरा के रास्ते) – गाड़ी सं. 03565 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को बासुकीनाथ से 10.30 बजे खुलकर 11.20 बजे देवघर, 13.50 बजे झाझा, 14.43 बजे किउल, 16.15 बजे मोकामा, 17.10 बजे बख्तियारपुर, 18.43 बजे फतुहा, 20.00 बजे पटना, 20.30 बजे पाटलिपुत्र, 23.25 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 03.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03566 गोरखपुर-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 19 एवं 26 अगस्त, 2026 को 06.10 बजे गोरखपुर से खुलकर 09.35 बजे छपरा, 11.40 बजे पाटलिपुत्र, 12.15 बजे पटना, 13.05 बजे फतुहा, 13.34 बजे बख्तियारपुर, 14.25 बजे मोकामा, 15.33 बजे किउल रुकते हुए 18.45 बजे जसीडीह पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।
- गाड़ी सं. 03569/03570 बासुकीनाथ-गोरखपुर-मधुपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल (देवघर-जसीडीह-झाझा-किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-सिवान के रास्ते) – गाड़ी सं. 03569 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 17 एवं 24 अगस्त, 2026 को बासुकीनाथ से 15.05 बजे खुलकर 15.50 बजे देवघर, 17.40 बजे झाझा, 18.36 बजे किउल, 20.30 बजे बरौनी, 22.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03571 गोरखपुर-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को गोरखपुर से 06.30 बजे खुलकर 11.20 बजे हाजीपुर, 14.50 बजे बरौनी, 15.53 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18.35 बजे जसीडीह तथा 19.30 बजे मधुपुर पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।
- गाड़ी सं. 03571/03572 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल (जसीडीह-झाझा-किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-सिवान के रास्ते) – गाड़ी सं. 03571 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को आसनसोल से 11.30 बजे खुलकर 12.55 बजे जसीडीह, 14.40 बजे झाझा, 15.36 बजे किउल, 17.30 बजे बरौनी, 19.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 01.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03572 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 19 एवं 26 अगस्त, 2026 को गोरखपुर से 05.15 बजे खुलकर 10.05 बजे हाजीपुर, 13.35 बजे बरौनी, 14.38 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 17.27 बजे जसीडीह तथा 21.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।
- गाड़ी सं. 03567/03568 मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल (जसीडीह-झाझा-किउल-बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-बेतिया के रास्ते) – गाड़ी सं. 03567 मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को मधुपुर से 01.00 बजे खुलकर 01.25 बजे जसीडीह, 02.40 बजे झाझा, 03.40 बजे किउल, 05.40 बजे बरौनी, 07.40 बजे समस्तीपुर, 08.30 बजे मुजफ्फरपुर, 10.10 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10.55 बजे बेतिया रुकते हुए 12.25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03568 नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को नरकटियागंज से 13.25 बजे खुलकर 14.03 बजे बेतिया,14.43 बजे बापूधाम मोतिहारी, 16.55 बजे मुजफ्फरपुर, 18.30 बजे समस्तीपुर, 19.45 बजे बरौनी, 21.30 बजे किउल,23.53 बजे झाझा रुकते हुए अगले दिन 00.40 बजे जसीडीह एवं 02.15 बजे मधुपुर पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।
इसके साथ ही गया और मधुपुर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 03654/03653 गया-मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल तथा गया और डीडीयू के मध्य चलायी जा रही 03655/03656 गया-डीडीयू-गया श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब 28.08.2026 तक प्रतिदिन चलायी जाएगी ।
