धनबाद मंडल के पतरातू, पाथरडीह, बडवाडीह एवं ओबरा में मालगाड़ियों के खाली रेक के वैगनों की सफाई से संबंधित कार्य आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ

Spread the love

हाजीपुर । माल परिवहन से संबंधित सेवाओं को बेहतर बनाने तथा रेल परिचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा निविदा के माध्यम से मालगाड़ियों के खाली रेक के वैगनों की सफाई से संबंधित कार्य आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है।

धनबाद मंडल के पतरातू, पाथरडीह, बडवाडीह एवं ओबरा में खाली माल रेक के परीक्षण के दौरान BOBRN, BOXN (BOXNHL, BOXN/HS) BOBYN एवं BOST प्रकार के वैगनों की सफाई, सफाई के दौरान निकलने वाले अवशेष पदार्थों का समुचित निस्तारण तथा सफाई कार्य के उपरांत वैगनों के दरवाजों को बंद करने से संबंधित कार्य के लिए कार्य आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। लगभग 19.17 करोड़ रूपए की कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू वाले उक्त कार्यों के लिए अनुबंध की अवधि 03 वर्ष निर्धारित की गई है। विदित हो कि पूर्व मध्य रेल द्वारा माल वैगनों की सफाई एवं अनुरक्षण से संबंधित कार्यों को सुव्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे माल रेक की जांच एवं अनुरक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ रेल परिचालन में बेहतर कार्य-व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *