एनटीपीसी बाढ़ में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन

Spread the love

बाढ़। एनटीपीसी बाढ़ में 14 जुलाई 2026 को  रामानंद यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय), पटना-I द्वारा श्रम संहिताओं एवं श्रम कानून अनुपालन पर दो जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

प्रशासनिक भवन में आयोजित सत्र में श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों से संबधित विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर  सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक (बाढ़),  अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम),  प्रशांत कुमार सामल, प्रमुख, मानव संसाधन विभाग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित दूसरे सत्र में बड़ी संख्या में नियोक्ताओं/एजेंसियों ने सहभागिता की। इस सत्र में श्रम कानून अनुपालन से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे- ठेकेदारों के पंजीकरण, लाइसेंस, समय पर वेतन भुगतान, वैधानिक बोनस, नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची तथा अन्य अनिवार्य अभिलेखों के संधारण पर जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *