एनटीपीसी बाढ़: मंदाकिनी क्लब द्वारा सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

पटना। एनटीपीसी बाढ़ के मंदाकिनी क्लब द्वारा आसपास के गाँवों की महिलाओं के लिए आयोजित तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना था।

प्रशिक्षण में कुल 45 प्रतिभागियों ने उत्साह एवं समर्पण के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर एक अंतिम परीक्षा आयोजित की गई, जिसके आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया तथा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत उन्हें आज सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, ताकि वे अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। इस कार्यक्रम में श्रीमती सी. वी. एल. अनुराधा, अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब, अन्य अधिकारीगण, क्लब की अन्य वरिष्ठ सदस्याएं एवं विजेता प्रतिभागी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी सार्थकता सिद्ध की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *