हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में 04.07.2026 को पाटलिपुत्र रेल परिसर के आरेख उद्यान में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों के द्वारा पौधारोपण कराया गया । इस अवसर पर बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी संगठन की अध्यक्षा के द्वारा प्रदान की गई एवं प्रत्येक बच्चों को उपहार स्वरूप ‘‘पॉटेड प्लांट‘‘ दिया गया । इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, सचिव श्रीमती मनीषा सिन्हा, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह तथा कार्यकारिणी की सभी सदस्याएं उपस्थित थीं ।
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा पाटलिपुत्र रेल परिसर के आरेख उद्यान में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
