एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से भी हुए सम्मानित
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मण्डल में माह जून 2026 के दौरान 60 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल कार्यालय स्थित मंडल सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए उदय वीर सिंह(लोको पायलट,टूंडला),राधा रमण (लोको पायलट, कानपुर), अखिलेश कुमार (लोको पायलट, कानपुर),राम जन्म प्रसाद (वरिष्ठ लोको निरीक्षक, प्रयागराज),प्रदीप मल्होत्रा (वरिष्ठ लोको निरीक्षक, टूंडला),राजेन्द्र कुमार गौतम (पॉइंट्समैन, शंकरगढ़)तथा भारत सिंह (पॉइंट्समैन, टूंडला) को ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
माह जून 2026 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार लगभग ₹21.74 करोड़ (₹21,73,59,164) का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित दस्तावेज प्रदान करते हुए उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने सेवानिवृत्ति के उपरांत प्राप्त होने वाले देयकों, मानार्थ रेल पास, HRMS एवं UMID से संबंधित सुविधाओं और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद उपलब्ध सेवाओं का सहज लाभ मिल सके।
समारोह का सफल आयोजन कार्मिक एवं लेखा विभाग के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
