सोनभद्र। जिले के मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों की सुविधाओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि आज जब वे देर रात्रि जिला अस्पताल के एल टू परिसर में भर्ती मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक अपने कार्य में लगे पाये गये परन्तु मरीजों के वार्डों में काफी गंदगी रही। मरीजों के बिस्तरों पर मक्खियां और मच्छरों की भरमार थी साफ-सफाई की दयनीय स्थिति थी। वार्ड के वाशरूम में गंदे कपड़े और कूड़े का ढेर लगा हुआ था। वार्ड के शौचालयों के काफी दिनों का मल भरा और सूखा पाया गया जिसको देखते हुए यह प्रतीत होता हो रहा था कि सफाई के नाम पर केवल कोरम पूर्ति और मरीजों की सुविधाओं में घोर अनियमितता बरती जा रही है। जब इस विषय पर भर्ती मरीजों से पूछा गया तो बोले कि जब से वे लोग भर्ती है तब से शौचालयों की दयनीय स्थिति है। जिससे सभी मरीज और उनके साथी परेशान हैं। श्री सिंह ने मेडिकल के प्रिंसिपल से तत्काल समस्या का निदान कराने हेतु वार्ता किया। साथ ही चेताया कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो अन्यथा की स्थिति में उच्च स्तर पर पत्राचार किया जायेगा।
जिले के मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं में घोर अनियमितता, भर्ती मरीजों को परेशानी
