पिकप में भरकर बध के लिए जा रहे जा 4 गोवंश बरामद, चालक हिरासत में 

Spread the love

बाइक से आगे आगे रेकी कर रहे दो लोग फरार 

अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के इमलिया चट्टी पुलिस चौकी क्षेत्र के भुड़कुडा पौनी बैरियर नहर मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि लगभग दो बजे जीवनाथ पुर पुलिया के पास से कछवा से गोवंश लेकर गांव के रास्ते बध हेतू बिहार जा रहे एक पिकप से चौकी प्रभारी इमलिया चट्टी धनुषधारी पांडेय ने चार राशि गोवंश दो गाय दो बछड़ा बरामद किया वही वाहन चालक परमेश्वर गौतम निवासी भोगांव थाना चिल्ह मिर्जापुर को हिरासत में लेकर गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की चौकी प्रभारी इमलिया धनुषधारी पांडेय को सूचना मिली की कुछ लोग कछवा थाना क्षेत्र के रूपापुर से गोवंश लेकर बध हेतू गांव के रास्ते बिहार जाने वाले है इस सूचना पर चौकी प्रभारी ने भुड़कुडा पौनी बैरियर नहर मार्ग पर भुड़कुडा से पौनी बैरियर की तरफ जा रही मैजिक से 4 राशि गोवंश बरामद किया। पकड़े गए चालक ने बताया की गाड़ी के आगे आगे दो लोग पंचलाल यादव भोगांव और अक्षय कुमार कड़सरा कछवा बाइक से रेकी करते हुए चल रहे थे बाइक सवार फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *