जयमोहनी रेंज में रेंजर ने किया महिला वनकर्मियों का सम्मानित 

नौगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयमोहनी रेंज के बाघीं पौधशाला परिसर में रविवार को महिला वनकर्मियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

NTPC

कार्यक्रम में वन विभाग के कार्यों में महिला वनकर्मियों का समर्पण और योगदान की सराहना करके उनको सम्मानित किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने महिला शक्ति को नमन करके महिलाओं की धैर्य, सहनशीलता और त्याग का सविस्तार वर्णन कर कहा कि वन विभाग में कार्यरत महिलाएं भी उसी साहस और जिम्मेदारी के साथ जंगल और प्रकृति की रक्षा का दायित्व निभा रही हैं।

 महिला कर्मियों को बताया कि कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई महसूस होने पर  बेझिझक बतलाया जाय।  

जिसका यथावोचित समाधान कराने की तत्काल पहल की जाएगी।

कहा कि समस्याएं पूरी तरह समाप्त भले न हो  लेकिन दुख बांटने से उसका बोझ कम होकर समाधान का रास्ता भी निकल आता है।

महिला कर्मियों के आत्मसम्मान को सर्वोपरि बतलाते हुए उनकी सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए वन विभाग को हमेशा  साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया।

सम्मान से अभिभूत महिला वनकर्मियों ने  कहा कि इस सम्मान से उनका मनोबल और अधिक बढ़ा है। 

 विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का निर्वहन करके अधिकारियों के सम्मान को बनाए रखने के लिए हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन जारी रखेंगी।

आयोजन में मझगाई रेंज की हेमवंती, कलावती, गोल्डी, गीता तथा जयमोहनी रेंज की सुरसती और नौगढ़ रेंज की सावित्री, सुरसती, उषा एवं किरन ईत्यादि महिला वनकर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, सोमेश, महेंद्र सिंह चौहान, गुरदेव सिंह, प्रेम सिंह, भोला यादव, निर्भय सिंह, मनीष गुप्ता, बबुंदर यादव सहित अनेकों वनकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *