महिला समिति द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक एवं बैग का वितरण

Spread the love

बोकारो।महिला समिति, बोकारो द्वारा संचालित बाल मंदिर एवं सौरभ शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं के बीच आज पुस्तक, बैग, कॉपियां व स्टेशनरी का वितरण समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष देवजानी मिश्रा,अलका मनवटी,कोषाध्यक्ष अभिरुचि प्रिया, आरती कुमार,नीतू सुनीत,अनीशा झा,प्रीति राजेश, समिता, भावना,आशा राज तथा रश्मि उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सबिता प्रमाणिक व रीता शर्मा तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर रंजन ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिला समिति सदैव समाज के संसाधन-विहीन वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। विद्यालयों के सुचारू संचालन में समिति की सदस्याओं एवं शिक्षकगण के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने सभी के सहयोग की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *