अमवार पुनर्वास कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। अमवार पुनर्वास कॉलोनी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से आज मनाई गई। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा भजन-कीर्तन, पूजा अर्चना एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड ने  गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उनके बताए मार्ग समता, मानवता और सामाजिक न्याय को आत्मसात करने का संकल्प लिया ।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज से ऊँच नीच, भेदभाव और अंधविश्वास को मिटाने का संदेश दिया। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। जयंती समारोह में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कॉलोनी के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष बाल्मीकि प्रजापति,संरक्षक गंभीरा प्रसाद,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष भारती,भाजपा नेता ईश्वर प्रसाद निराला,चौकी प्रभारी जय शंकर राय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *