290.50 करोड़ से सोनभद्र में बनेंगी 13 सड़कें, औद्योगिक परिवहन को मिलेगी गति – जिलाधिकारी

Spread the love

 चुर्क सीमेंट फैक्ट्री के लिए दो फोरलेन लिंक रोड प्रस्तावित, पटवध-बसुहारी मार्ग पर खर्च होंगे 58.88 करोड़

 सोनभद्र। जिले में औद्योगिक विकास और सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए 290.50 करोड़ रुपये की लागत से 13 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत तैयार इन प्रस्तावों का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के साथ स्थानीय लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि औद्योगिक जरूरतों और स्थानीय कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण की योजना तैयार की गई है। प्रमुख प्रस्तावों में किरहुलिया से महुली विहार बॉर्डर तक 12 किलोमीटर सड़क के लिए 47.76 करोड़ रुपये, चेरुई से मारकुंडी जूनियर हाईस्कूल तक 6.4 किलोमीटर सड़क के लिए 24.32 करोड़ और खड़िया से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग तक आठ किलोमीटर सड़क के लिए 23 करोड़ रुपये शामिल हैं। चुर्क में दो फोरलेन लिंक रोड का प्रस्ताव औद्योगिक परिवहन को सुगम बनाने के लिए चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक 4.9 किलोमीटर लंबी फोरलेन लिंक रोड के निर्माण पर 49.95 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। वहीं, 4.84 किलोमीटर लंबी चुर्क-भिलाई बंधी रोड के लिए 49.85 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इन सड़कों के बनने से भारी वाहनों की आवाजाही आसान होने और परिवहन संबंधी परेशानियां कम होने की उम्मीद है। पटवध-बसुहारी मार्ग पर 58.88 करोड़, 31 किलोमीटर लंबे पटवध-बसुहारी मार्ग के निर्माण के लिए 58.88 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इसके अलावा बर्दिया लिंक रोड के लिए 12 करोड़, बिल्ली मारकुंडी स्थित तेज स्टोन क्रेशर प्लांट से विजय आईटीआई तक सड़क के लिए चार करोड़ और मीना बाजार घुरमा फीडर से मारकुंडी के कुनियांव टोला तक 7.5 किलोमीटर सड़क के लिए 15.99 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। डाला क्षेत्र में एक किलोमीटर सड़क के लिए दो करोड़ रुपये तथा बग्गा नाला से डिग्री कॉलेज रोड तक करीब 3.5 किलोमीटर सड़क के लिए 80 लाख रुपये प्रस्तावित हैं। नधिरा से बखिरवा तक 10 किलोमीटर सड़क के लिए 1.60 करोड़ और ओबरा में एक अन्य सड़क के निर्माण के लिए 35 लाख रुपये का प्रस्ताव भी भेजा गया है। चार प्रस्तावों को मिली वित्तीय स्वीकृति जिलाधिकारी के अनुसार, पूर्व में भेजे गए चार सड़क निर्माण प्रस्तावों को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि एक अन्य प्रस्ताव स्वीकृति की प्रक्रिया में है। स्वीकृत सड़कों का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रस्तावित सड़कें बनने से औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी, माल परिवहन और आमजन की आवाजाही को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, शेष प्रस्तावों पर निर्माण कार्य शासन की स्वीकृति और आगे की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *