एनसीएल निगाही परियोजना में सम्पन्न हुई 11 वीं अंतर क्षेत्रीय भारोत्तोलन एवम शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता

Spread the love

नीरज द्विवेदी बने मिस्टर एनसीएल, बीना रही सर्वश्रेष्ठ परियोजना

सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही  परियोजना में गत रविवार को 11वीं एनसीएल अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलन -भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता संपन्न हुई। 18 से 20 सितंबर, 2026  तक आयोजित  इस प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना और इकाइयों से कुल 304 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें से 28 महिलाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान अलग अलग वेट ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में एनसीएल के जेसीसी सदस्य- सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से अशोक मिश्रा, एचएमएस से बी. एन. सिंह एवं सीएमओएआई से सर्वेश सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी , क्षेत्रीय महाप्रबन्धक (निगाही), रतनजय सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, परियोजना से जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
एनसीएल अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलन भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के दौरान निगाही परियोजना से नीरज द्विवेदी ने मिस्टर एनसीएल का खिताब अपने नाम किया। इसी क्रम में बेस्ट लिफ्टर के लिए झिंगुरदा से अनूप कुमार, स्ट्रांग मैन ऑफ़ एनसीएल के लिये दूधिचुआ के महेंद्र कुमार, स्ट्रॉंग वूमन ऑफ़ एनसीएल के लिए मुख्यालय से सुश्री आराधना कुमार को सम्मानित किया गया।
11 वीं एनसीएल अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलन – भारोत्तोलन एवम शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में सभी विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये बीना परियोजना प्रथम, दुधीचुआ द्वितीय व एनएससी  तृतीय  स्थान पर रहे।
गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु प्रतिवर्ष  विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *