सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत 19 सितंबर को परियोजना के क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में एनटीपीसी कर्मचारियों तथा संविदा कर्मियों हेतु टिप्पणी आलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में परियोजना के विभिन्न विभागों अनुभागों से से लगभग 100 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने टिप्पणी लेखन के माध्यम से अपने लेखन कौशल, विषय की समझ एवं राजभाषा हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी में कार्यालयीन कार्य करने की दक्षता को बढ़ावा देना तथा राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति जागरूकता एवं रुचि विकसित करना था।
एनटीपीसी विंध्याचल में 14 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। इस अवसर पर सहायक अधिकारी(राजभाषा) कल्याण सिंह एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
एनटीपीसी विंध्याचल में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत टिप्पणी आलेखन प्रतियोगिता का आयोजन
