मेधा प्रतियोगिता 2026: दो राष्ट्रीय खिताबों के साथ एनटीपीसी विंध्याचल का शानदार प्रदर्शन

Spread the love

सीनियर कैटेगरी के तन्मय वर्मा एवं हर्षित शर्मा तथा मिडिल कैटेगरी के उत्कर्ष पारीक एवं दक्ष जैन ने राष्ट्रीय विजेता बनने का गौरव हासिल किया

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने मेधा प्रतियोगिता 2026 के राष्ट्रीय फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर परियोजना का गौरव बढ़ाया। दिनांक 11 अगस्त 2026 को पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विंध्याचल की सीनियर कैटेगरी टीम के तन्मय वर्मा एवं हर्षित शर्मा तथा मिडिल कैटेगरी टीम के उत्कर्ष पारीक एवं दक्ष जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
इसी क्रम में जूनियर कैटेगरी में विंध्याचल की टीम के मास्टर रौनक राज एवं मास्टर श्रेयांश खांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय फाइनल में 5वां स्थान प्राप्त किया। विंध्याचल के इन युवा प्रतिभागियों की शानदार सफलता उनके ज्ञान, आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचायक है। यह उपलब्धि टाउनशिप के विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुकूल सीखने के वातावरण को भी दर्शाती है।
एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित करने तथा उनमें उत्कृष्टता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह उल्लेखनीय परिणाम है। युवा प्रतिभाओं की इस उपलब्धि ने न केवल विंध्याचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया, बल्कि परियोजना के प्रतिभा संवर्धन एवं उत्कृष्टता की संस्कृति को भी मजबूती प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *