सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित बैजू बावा आश्रम के पास 28 अगस्त को सड़क दुर्घटना में घायल युवक भगवान दास उम्र 34 वर्ष की सोनभद्र जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक की पत्नी रेखा जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। थाना प्रभारी ने बताया की नई बस्ती मुगलसराय चंदौली निवासी रेखा जायसवाल ने तहरीर में बताया की 28 अगस्त को वह अहरौरा से सुकृत की तरफ जा रही थी पति पत्नी साथ दे की सामने से आ रही पिकप ने टक्कर मार दिया जिससे पति भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सोनभद्र स्थित जिला चिकित्सालय में चल रहा था और इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की पत्नी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *