अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा बांध में पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे से बांध का एक फाटक गेट नंबर 16 को एक फीट से खोलकर 350 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी की जा रही है। बांध के जे ई ओमप्रकाश राय ने बताया की क्षेत्र में बरसात होने से बांध का जलस्तर बढ़ कर 358,08 हो गया है जब की बांध की क्षमता 360 फीट है। पानी की आवक को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बांध का एक फाटक एक फीट खोलकर 350 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है।जब बांध में आवक कम हो जाएगा तो गेट बंद कर दिया जाएगा।
अहरौरा बांध का एक फाटक खोलकर 350 क्यूसेक पानी की निकासी
