बीड़ी बनाने के काम आता है तेंदू पत्ता
अहरौरा। बिहार के नंबर की पिकप जीप से सोनभद्र से वाराणसी जा रहे प्रतिबंधित तेंदू पत्ता को पुलिस ने रविवार को लगभग 11 बजे वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित बनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित अस्थाई टोल प्लाजा से पकड़ कर साथ में स्थित पिकप चालक सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वही पिकप को सीज कर दिया गया है।थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की लालब्रत सिंह निवासी ताला अधौरा जिला भभुआ बिहार विजय बहादुर निवासी शिवपुर चैनपुर भभुआ बिहार को रविवार को प्रतिबंधित तेंदू पत्ता 50 झाल पिकप बाडी जीप मे रख कर वाराणसी ले जा रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया की पहली बार वह पत्ता लेकर जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया की पत्ता कहा से कैसे किसने लोड कराया इसकी जांच की जा रही है।
