एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Spread the love

 लखनऊ। एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस वर्ष का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत – एक वैश्विक प्रयास” था, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर एन.एस. राव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) ने पर्यावरण शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्रीमती विजया राव, अध्यक्ष, उत्तरा क्लब; के.के. होता, सीईओ, NUGEL; श्रीमती समीरन सिन्हा राय, क्षेत्रीय प्रमुख (मानव संसाधन); श्रीमती संगीता सिंघा राय, उपाध्यक्ष, उत्तरा क्लब, सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसका नेतृत्व राव ने किया, जिससे हरित वातावरण को बढ़ावा मिला। समारोह को संबोधित करते हुए राव ने कहा,”इस वर्ष का विषय अत्यंत प्रासंगिक है। वृक्षारोपण की प्रवृत्ति बढ़ी है, लेकिन प्लास्टिक का उपयोग अब भी जारी है, जिसका मुख्य कारण आत्म-अनुशासन और जागरूकता की कमी है। हमें अपने कार्यस्थल और व्यक्तिगत जीवन दोनों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचना चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान विपुल श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन/ओएस) ने दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *