हरित भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम : एनटीपीसी कहलगाँव ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर एनटीपीसी कहलगाँव ने एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता से परिपूर्ण आयोजन के माध्यम से पर्यावरणीय सततता के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि की। 

इस वर्ष की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें’ (Beat Plastic Pollution) के अनुरूप, कई रचनात्मक एवं सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य सामूहिक चेतना और सकारात्मक पर्यावरणीय व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। “कार्यक्रम की शुरुआत सुबह  दीप्तिनगर स्थित परियोजना प्रमुख के आवास से “दीप्ति सरोवर तक निकाली गई प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसका नेतृत्व स्वयं परियोजना प्रमुख  संदीप नायक ने किया। इस जागरूकता रैली में एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन, सीआईएसएफ के जवानों एवं गर्ल एम्पावरमेंट मिशन (GEM) की प्रतिभागी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “हरियाली बढ़ाओ, पृथ्वी बचाओ” तथा “प्लास्टिक हटाओ, जीवन सजाओ” जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

इसके उपरांत “दीप्ति सरोवर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि  संदीप नायक, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कहलगाँव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा –”पर्यावरण संरक्षण केवल दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें आज से ही हरियाली की नींव रखनी होगी।” एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक रहा, बल्कि यह दर्शाता है कि संस्था न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि हरित विकास और सतत भविष्य की दिशा में भी एक प्रेरणास्रोत है।  इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा (सृष्टि समाज)  रवींद्र पटेल, महाप्रबंधक (ओ. एंड एम.),  प्रभात रंजन बारीक, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस),डॉ सुष्मिता सिंह, सीएमओ (जीवन ज्योति चिकित्सालय)  सौरभ शर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  फैजुर रहमान, अपर महाप्रबन्धक (पर्यावरण प्रबंधन) वरिष्ठ अधिकारीगण, एवं बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मी  उपस्थित थे । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *