स्कूलों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं मे हिस्सा लिया। मालूम हो विकास खण्ड जहांगीरगंज के ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित, चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर, मीना पब्लिक स्कूल देवरिया बाजार में बाल दिवस तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता, श्रीमती सुषमा सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।

बाल दिवस के अवसर पर कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह से विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने गुब्बारा पकड़ो दौड़, जलेबी प्रतियोगिता कूद प्रतियोगिता में भाग लिया। जूनियर के छात्र छात्राओं ने खो-खो,कबड्डी प्रतियोगिताओ मे शामिल हुए।बच्चों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुषमा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को जीवन में सदैव आगे बढ़ने का लक्ष्य रखना चाहिए विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर देश के निर्माण एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। प्रबन्धक रमेशचन्द्र गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के उत्साहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। अन्त में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *