महाप्रबंधक द्वारा पटना-झाझा-पटना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण एवं झाझा मेमू शेड एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण

Spread the love

हाजीपुर । छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा 24.07.2026 को पटना-झाझा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक द्वारा इस रेलखंड के मध्य स्थित पुल-पुलियों, ओएचई एवं रेलवे ट्रैक का संरक्षा की दृष्टिकोण से जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक झाझा स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने रनिंग रूम, क्रू-लॉबी, पैनल रूम एवं मेमू शेड सहित संरक्षा से जुड़े संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायज़ा लिए तथा रेल कर्मियों को संरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहने का निर्देश दिए ।

मेमू शेड के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर मेमू शेड के आंतरिक भागों का जायजा लिया गया तथा अधिकारियों को यात्री सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए मेमू रैक के अनुरक्षण कार्य को संपादित करने निर्देश दिया । इसके साथ ही महाप्रबंधक द्वारा झाझा मेमू शेड स्थित नवनिर्मित सभागार कक्ष का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात महाप्रबंधक द्वारा झाझा रेलवे कॉलोनी एवं आवासों का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के अंत में महाप्रबंधक द्वारा झाझा से पटना के मध्य विंडो ट्रेलिंग द्वारा रेलवे ट्रैक के रख-रखाव का भी जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *