कहलगाँव। एनटीपीसी कहलगाँव में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ।समारोह में महाप्रबंधक (ओएंडएम) मनोरंजन पारीडा, महाप्रबंधक केमेस्ट्री विकास चक्रवर्ती, सीआईएसएफ कमांडेंट भारती नंदन, सृष्टि समाज की उपाध्यक्षा श्रीमती मधुमिता दास सहित विभागाध्यक्ष, यूनियन-एसोसिएशन पदाधिकारी एवं सृष्टि समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
सीआईएसएफ, डीएवी, केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट तथा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीआईएसएफ डॉग स्क्वॉड और फायर विंग ने सुरक्षा संबंधी प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। महिला सशक्तीकरण के तहत सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया।
परियोजना प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी विद्युत उत्पादन के साथ सामाजिक विकास एवं सामुदायिक कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 23 सरकारी विद्यालयों की 127 ग्रामीण छात्राओं के लिए गर्ल एम्पावरमेंट मिशन आयोजित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर, स्नेक बाइट का 24×7 निःशुल्क उपचार, शिक्षा एवं सिलाई प्रशिक्षण तथा 500 टीबी मरीजों को मासिक पोषण किट उपलब्ध कराने जैसी पहल भी जारी हैं।
