हाजीपुर । श्रावणी मेला के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना और इसलामपुर के मध्य 26.07.2026 से 29 ट्रिप श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल गाड़ी सं. 19313/14 एवं 19321/22 इंदौर-पटना एक्सप्रेस के रेक का उपयोग करते हुए पटना और इसलामपुर के मध्य 03297/03298 नंबर से परिचालित की जाएगी ।
गाड़ी सं. 03297 पटना-इसलामपुर श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 26.07.2026 से 29.09.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को पटना जं. से 16.10 बजे प्रस्थान कर 16.17 बजे राजेन्द्रनगर, 16.31 बजे पटना साहिब, 16.55 बजे फतुहा, 17.13 बजे दनियावां बाज़ार हॉल्ट, 17.38 बजे हिलसा, 17.53 बजे एकंगरसराय स्टेशनों पर रुकते हुए 19.00 बजे इसलामपुर पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 03298 इसलामपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 27.07.2026 से 30.09.2026 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं सोमवार को इसलामपुर से 07.45 बजे खुलकर 07.55 बजे एकंगरसराय, 08.09 बजे हिलसा, 08.35 बजे दनियावां बाजार हाल्ट, 08.56 बजे फतुहा, 09.12 बजे पटना साहिब, 09.25 बजे राजेन्द्रनगर रुकते हुए 11.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।
