दिवाकर कौशिक, सीईओ एनएसपीसीएल एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तर द्वारा विंध्य मसाला की वेबसाइट व ऐप का किया गया शुभारंभ

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने डिजिटलाइजेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए विंध्य मसाला की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  दिवाकर कौशिक, सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक(उत्तर) ने इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उद्घाटन किया। ईडीआईआई (EDII) के सहयोग से सीएसआर पहल के अंतर्गत विकसित विंध्य मसाला उत्पादन इकाई को इसकी विशिष्टता, समुदाय-केंद्रित दृष्टिकोण, आजीविका सृजन की क्षमता और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए व्यापक सराहना मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान ऑर्डरिंग प्रक्रिया पर आधारित एक लघु प्रदर्शन वीडियो भी दिखाया गया।
यह पहल स्टेशन की समावेशी विकास और सतत सामाजिक-आर्थिक उन्नति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वेबसाइट और मोबाइल ऐप का सफलतापूर्वक डिजाइन एवं विकास धीर सिंह चौहान, उप महाप्रबंधक (सी एंड आई) द्वारा किया गया, जिससे विंध्य मसाला अब डिजिटल माध्यम से व्यापक ग्राहक वर्ग तक अपनी पहुंच बना सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *