एनटीपीसी विंध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस  पर श्रमिकों को सम्मानित किया गया

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2026 को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर परियोजना एवं टाउनशिप के अंतर्गत 20 विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। विभागाध्यक्षों एवं इंजीनियर्स-इन-चार्ज द्वारा श्रमिकों को सम्मानित किया गया और उनके समर्पण, कड़ी मेहनत तथा संगठन की प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा को विशेष महत्व दिया गया। विभिन्न स्थलों पर सेफ्टी पेप टॉक, श्रम अधिकारों से संबंधित जागरूकता सत्र तथा स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से एनटीपीसी ने सुरक्षित कार्य वातावरण, कर्मचारी हितों और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
स्टेज-III ईएमडी वर्कशॉप में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात ईएमडी विभाग के 20 संविदा श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  एम. सुरेश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम)  देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ एवं परियोजना) तथा डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा) सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *