कर्मयोगी स्वर्गीय बी.एन. सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन  द्वारा उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारी/ शिक्षकों का लगभग 1972 से 1999 तक उनके हितों के लिए संघर्ष करने वाले, कर्मरत्न महापरिनिर्वाण प्राप्त बी.एन. सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि सोमवार को संकल्प दिवस समारोह के रूप में क्षेत्र के  इमलियाचट्टी के पास स्थित अतरौली डाक बंगले पर मनाई गई। अध्यक्षता पेंशनर  गुप्तेश्वर उपाध्याय एडवोकेट ने और संचालन बजरंगी कुशवाहा ने किया । बतौर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शास्त्री तथा विशिष्ट अतिथि पेंशनर कल्याण संस्थान उ.प्र. विंध्याचल मंडल के जोनल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी उर्फ लल्लू तिवारी व मुन्नर सिंह उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मीरजापुर रहे । समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं स्वर्गीय बी.एन.सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई । सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन मीरजापुर के जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया। उपाध्याय ने बताया कि, स्वर्गीय बी.एन. सिंह जी महान कर्मयोगी और पेंशनरों के मसीहा थे। उन्होंने पेंशनर कर्मचारियों के हितों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया ।

 बजरंगी कुशवाहा ने कहा कि, पेंशनर, पेंशनर होता है, चाहे वह किसी भी विभाग से सेवानिवृत क्यों न हुआ हो । हर विभाग के पेंशनरों का अलग-अलग संगठन बनाकर संघर्ष करने से अच्छा तो यह होगा कि, सभी संवर्ग के लोग मिलकर अपने हितों के लिए संघर्ष करें । इस अवसर पर जटाशंकर पांडे, राजकुमार सिंह, सारनाथ सिंह रामधनीं सिंह, जोखन सिंह,  श्यामलाल, प्रेम शंकर मौर्य, डा.रामप्यारे सिंह, आशीष सिंह, पन्नालाल सिंह, रामवृक्ष सिंह, संकटा प्रसाद, कमला देवी, प्रभु नारायण, वसंत लाल, रामभजन, शिवपूजन, लालता प्रसाद, बेचना देवी, नगीना देवी, बिद्यावती देवी, चिरंजीव प्रसाद, मौनीराम सिंह, राजकुमारी देवी, राजबली सिंह, आशा देवी, श्याम बिहारी वर्मा, इंद्रजीत सिंह, प्रेम नारायण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पूर्णमासी सिंह, बलिराम सिंह, आदि सैकड़ो की संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *