‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक के जरिए जन-जन तक पहुंचीं केंद्र सरकार की योजनाएं

Spread the love

चन्दौली । उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सौजन्य से सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चार दिवसीय नुक्कड़ नाटक ‘नमो सेवा गाथा’ का समापन बृजनंदन कॉन्वेंट स्कूल, चहनिया के प्रांगण में हुआ। सुधीर कुमार पांडेय के निर्देशन में कलाकारों की टीम ने 10 गांवों में सशक्त अभिनय कर केंद्र सरकार के सेवा व विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। नाट्य दल ने प्रसिद्ध तपोस्थली बाबा कीनाराम की पावन भूमि चहनिया से कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा और उनके कार्यकाल में देश व दुनिया के लिए किए गए जनहित के कार्यों को मंच पर जीवंत किया।

समापन अवसर पर चहनिया ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल द्वारा सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नाटक में सुरेंद्र कुमार राजदीप, दीप यादव, आनंद चौधरी, रोहित तिवारी, हरिकृष्ण पांडेय, साहिल, मुस्कान, वैष्णवी, नितिन, शिवम मौर्य, मोनू, चंद्रपाल और राकेश श्रीवास्तव के शानदार अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, उदय प्रताप ‘पप्पू’ सिंह, योगेंद्र मिश्र, अनिल सिंह, योगेंद्र ओझा, पुष्पांजलि चौहान, संयोजक रामसुंदर चौहान, विनय कुमार, संकट्ठा राजभर, संतोष विश्वकर्मा, अखिलेश अग्रहरि, जयप्रकाश चौहान, रंजय पांडेय, मुसाफिर प्रजापति और बीडीओ सकलडीहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *