रायपुर। एनटीपीसी नवा रायपुर में 26 अक्टूबर, 2026 को सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाने के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। जहाँ WR-IIHQ कार्यालय में बिद्या नंद झा, ED (OS-R&M) और दीपु ए, GM (USSC-C&M) ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में प्रतिज्ञा दिलाई; वहीं CBD बिल्डिंग कार्यालय में श्रीमती संगीता दाश, GM (P&S) और पलाथोटी सुब्बाराजू, GM (USSC – C&M) ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में प्रतिज्ञा दिलाई। इससे पहले, के धिनेश, AGM (Vigilance) ने इस सप्ताह के महत्व और कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए अगले एक सप्ताह में आयोजित की जाने वाली प्रस्तावित गतिविधियों के बारे में बताया। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम है: सत्यनिष्ठा से समृद्धि ।
एनटीपीसी नवा रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ
