टैंकर का ब्रेक जाम होने से टायर में लगी आग

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन हाइवे पर मंगलवार को देर शाम लगभग नौ बजे सोनभद्र से वाराणसी जा रही खाली टैंकर का ब्रेक लगाने पर ब्रेक जाम हो गया जिसके कारण टायर रगड़ने लगा और टायर गरम होने के कारण उसमें आग लग गया जिसके कारण अफरा तफरी मच गई और काफी देर तक आवागमन अवरुद्ध हो गया बाद में चालक द्वारा टायर पर पानी डालकर उसको ठंडा किया गया जिसके कारण जान मॉल की हानि नहीं हो पाई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया की मंगलवार की  देर शाम लगभग नौ बजे सोनभद्र से वाराणसी के तरफ जा रही खाली टैंकर में अचानक ब्रेक लेने के कारण टायर गरम होकर आग लग गया था । प्रभारी निरीक्षक ने बताया की ट्रक चालक का नाम नहीं पता चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *