चंद्रग्रहण के पूर्व सूतक लगने के कारण भंडारी देवी का कपाट किया गया बंद 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ (जी जी न्यूज ) रविवार की रात्रि में चंद्रग्रहण लगने के पूर्व सूतक लगने के कारण मां भंडारी देवी का कपाट रविवार को दोपहर बाद बंद कर दिया गया। मंदिर के पुजारी जयप्रकाश पांडेय ने बताया की रविवार की रात्रि लगभग नौ बजकर 57 मिनट पर चंद्रग्रहण लगने के पूर्व रविवार दोपहर से सूतक काल होने के कारण मां भंडारी देवी का कपाट दोपहर बारह बजकर पचास मिनट पर बंद कर दिया जो सोमवार सुबह साढ़े छः बजे खुलेगा और माता की आरती की जाएगी।

पंडित चंद्रमोली त्रिपाठी ने बताया की  रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर चंद्रग्रहण लगेगा और 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। क्षेत्र के अन्य बड़ी, छोटी मंदिरों का भी कपाट बन्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *