सपा मुखिया अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

Spread the love

अम्बेडकर नगर।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित PDA वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अकबरपुर सपा के राष्ट्रीय सचिव आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त एवं जिलाध्यक्ष जंगबहादूर यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से जन्म दिवस मनाया और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज ही आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त का भी जन्म दिवस था। कार्यकर्ताओं का हुजूम विधायक आवास पर पहुंच कर विधायक को शुभकामनाएं दिया और फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया। कार्यकर्ताओं के साथ विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर केक काटा और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया तत्पश्चात वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान सपा के युवा नेता एडवोकेट राहुलदत्त यशवर्धन, अजय कुमार एडवोकेट, अन्नू कन्नौजिया, कृष्ण कुमार पांडेय, बांकेलाल, पत्रकार लालमणि गोंड, प्रबन्धक रमेशचन्द्र गुप्ता, राघवेन्द्र सैनी, नायबे आलम, रवि आदि लोग उपस्थित रहे। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को पीडीए के बादशाह को जन्म दिवस पर बधाई देने के लिए  हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *