नौगढ़ में कम्पोजिट विद्यालय में दो बार चोरी हुई, छत से सोलर पैनल ले उड़े चोर!

Spread the love

नौगढ़/  विकास क्षेत्र नौगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय औराही में गुरुवार की रात चोरों ने बड़ी सफाई से छत पर लगे सोलर पैनल चुरा लिए। इस वारदात के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस को सूचना दी। विद्यालय में कुल 9 सोलर पैनल लगे थे, जिनमें से तीन पैनल चोरों ने उड़ा लिए। शुक्रवार सुबह जब अध्यापक विद्यालय पहुंचे, तो केडी शर्मा ने देखा कि छत के ऊपर लगे सोलर पैनल गायब हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

*लगातार चोरी, लेकिन चोर पकड़ से दूर!*

गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी विद्यालय से तीन सोलर पैनल चोरी हुए थे, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इस बार भी चोरों ने बिना कोई निशान छोड़े तीन और सोलर पैनल उड़ा लिए। प्रधानाचार्य ने घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया को दी, जिन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। अब सवाल यह है कि लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं पर प्रशासन कब तक चुप रहेगा? क्या चोरों के हौसले ऐसे ही बुलंद रहेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *