हाजीपुर । यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अहमदाबाद और पटना के मध्य परिचालित की जा रही गाड़ी संख्या 19421/19422 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में अहमदाबाद से दिनांक 06.09.2026 तथा पटना से 08.09.2026 से स्थायी तौर पर द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी तथा तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01-01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा । इन दो कोचों के संयोजन के पश्चात इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 3 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 7 कोच, शयनयान श्रेणी के 6, साधारण श्रेणी के 4 तथा एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कोचों की कुल संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी ।
गाड़ी सं. 19421/19422 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में 2A एवं 3A का 01-01 अतिरिक्त कोच का संयोजन
