सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के उरमौरा निवासी सत्यम का संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है।
सत्यम की इस उपलब्धि से उनके परिवार, क्षेत्र एवं पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। सत्यम एच.एन. सिंह के नाती हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त की तथा इसके बाद रायपुर से उच्च शिक्षा पूरी की। अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर सत्यम ने ड्रग इंस्पेक्टर जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में 11वाँ रैंक पाकर सफलता हासिल की है। सत्यम की सफलता ने सोनभद्र के युवाओं को भी प्रेरणा दी है। परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सत्यम की यह सफलता सोनभद्र के लिए गौरव का विषय है और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी संदेश है।
सत्यम का यूपीएससी में चयन होने से जिले का बढ़ा मान
