चन्दौली । गड़ई नदी के निरीक्षण के दौरान जल स्तर में वृद्धि की वजह जनपद मिर्जापुर के अहिरौरा डैम द्वारा बिना सूचना के अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जाना बताया गया। जिलाधिकारी ने एक्सियन चंद्रप्रभा व उप जिलाधिकारी सदर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सियन अहिरौरा से फोन से वार्ता किया। उन्होंने शख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब से आप लोग जनपद मिर्जापुर के एक्सियन अहिरौरा डैम से लगातार वार्ता कर डैम से डिस्जचार्ज होने वाले पानी की जानकारी ले और हमे भी अवगत कराए ताकि हम लोग जनपदवासियों को पूर्व सूचना देकर सचेत कर सके।जिलाधिकारी ने जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उप जिलाधिकारी एवं एक्सियन चंद्रप्रभा को कहा कि नदी के पानी की निकासी में जहां अवरोध उत्पन्न हो रहा है उसका स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक और उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पानी से किसानों, फसलों की हुई क्षति का चिन्हांकन कर मुआवजे की कार्यवाही भी साथ साथ सुनिश्चित करें । ताकि हम किसानों की हर संभव मदद कर सके।जिलाधिकारी स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम लोगों काम है जनता की सेवा कर उनकी समस्याओं का समाधान करना।इसी तरह जनपद के अन्य क्षेत्रों में जहां बारिश के पानी से हुए जल जमाव या बाढ़ आपदा से किसानों के फसलों की हुई क्षति का सत्यापन लेखपालों के माध्यम से कराते हुए भरपाई की कार्यवाही भी सुनिश्चित होती करें।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने गडई नदी का स्थलीय निरीक्षण किया, किसानों के नुकसान का आकलन करने का निर्देश
