गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश

Spread the love

भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह व पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी का अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान

 योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार द्वारा रविवार को प्रातःकाल मारवाड़ी धर्मशाला में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गीत व कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का संदेश दिया गया। इसके साथ ही भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह व पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी को अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक को राज्य प्रभारी द्वय के जरिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावां कई योग साधकों को भी सम्मानित किया गया। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी व भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे के नेतृत्व व नगर संरक्षक दिनेश लाल श्रीवास्तव तथा तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह के  कुशल मार्गदर्शन व जिला संरक्षक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता व भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह के गरिमामय उपस्थिति में पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्व दुर्गेश योगी को लखनऊ में योग गौरव सम्मान प्राप्त होने पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।


    सर्वप्रथम राज्य प्रभारी गण के द्वारा शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रातः कालीन योगाभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले लाभ को विस्तृत तरीके से बताया गया, दयानंद मौर्य व बहन पूनम के द्वारा बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत की गई, योगी सूरज चौबे, राकेश साहनी व नन्हा योगी अमृत राज द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास कराया गया। राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान भगवान सिंह की गरिमामय उपस्थिति में जनपद सोनभद्र के भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव, युवा भारत जिला प्रभारी मयंक दुबे, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी बहन पल्लवी, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, विमल कुमार सिंह, गोपाल दास केसरी, जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, पतंजलि योग समिति सह जिला प्रभारी दिनेश कुमार पाठक, रामकुमार त्रिपाठी, शैलेश कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, बहन पूर्णिमा तथा उपस्थित योग साधकों के द्वारा योग गौरव सम्मान  प्राप्त होने पर, पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी  भ्राता दुर्गेश योगी जी को अंग वस्त्र,पगड़ी तथा स्वयं का चित्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के सभी संगठनो के पदाधिकारी व योग साधक उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार पांडेय, धनंजय कुमार मिश्रा, शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, चंद्र बहादुर सिंह, हीरालाल,उमाशंकर सिंह रामसेवक पांडेय, रूपनारायण सिंह, नागेंद्र नाथ चौबे, राजू सोनी, मनोज चैधरी, विनोद कुमार मिश्रा, उमेश कुमार तिवारी, लक्ष्मी नारायण पांडेय, डॉक्टर मनोज चैधरी, एसपी मेहता, बृजेश कुमार यादव,डॉ वैभव शर्मा, अनुराग, हौसला प्रसाद तिवारी, राजकुमार पटेल, साहित्य सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, शिवनाथ मेहता, नागेश सिंह, बृजेश कुशवाहा, अशोक कुमार गुप्ता, हेमंत जैन, नरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम, सतीश, संजय कुमार समेत काफी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।
   राज्य प्रभारी भगवान सिंह व दुर्गेश योगी जी के द्वारा जनपद सोनभद्र मे योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए मीडिया के भाई राजेश पाठक जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *