पीएम के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हुआ रक्तदान 

Spread the love

 म्योरपुर, घोरावल एवं मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में आयोजित शिविरों में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान’

 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में विभिन्न प्रमुख स्थलों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इसी क्रम में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार द्वारा रक्तदाता प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में विधायक घोरावल डॉ.अनिल कुमार मौर्य की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ.अनिल कुमार मौर्य ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने का पुनीत कार्य है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, ऐसे में स्वस्थ व्यक्तियों द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होता है। उन्होंने लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। वहीं मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में सदर विधायक भूपेश चैबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चैबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि रक्तदान महादान के समान है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रमुख चिन्हित स्थलों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में अधिक से अधिक लोग सहभागी होकर रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान के लिए लोगों का आगे आना समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रमों के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *