जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों को दिलाया भरोसा, कहा होगा गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण

Spread the love

पीड़ित व्यक्ति के समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देते हुए समयबद्ध कराये निस्तारण- जिलाधिकारी शैलेष कुमार

भदोही / नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा कलेक्टेªट जनता दर्शन में जनपद के सदूर ग्रामीण अंचलों से आये फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को स्वयं लेकर उनकी बातों को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर तथा कुछ अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ही निर्देशित करते हुए कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता पर ध्यान देते हुए समयबद्ध व पारदर्शी ढ़ग से निस्तारण सुनिश्चित कराये, ताकि फरियादी को बार-बार जनपद व तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि निस्तारण संतुष्टिपरक हो, गलत रिपोर्ट लगाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
नवागत जिलाधिकारी फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक देखते हुए शिकायतों को समय-सीमा के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। नवागत जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों में 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुने और गम्भीर समस्याओं को मौके पर जाकर निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को निस्तारण करने में लापरवाही न बरते, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की आईजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन देखे और लम्बित शिकायतो को अधिकारी स्वयं बात कर तत्काल निस्तारण करें। 
जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा0 कुँवर वीरेंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह व अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *