देश व प्रदेश में पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ जनहित को समर्पित चल रही सरकार – ए0के0शर्मा

Spread the love

जनपद के प्रभारी मंत्री ने त्रिदिवसीय प्रदर्शनी मेले में प्रतिभाग कर 134 करोड़ रूपये से अधिक की योजनाओं का किया लोकापर्ण व शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री ए0के0शर्मा ने 40 से अधिक स्टॉलों का अवलोकन कर 500 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में किया टूलकिट, प्रमाण-पत्र

भदोही । उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘यू0पी0 भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम आधारित उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद  में त्रिदिवसीय विकास मेला के दूसरे दिन का भव्य शुभारंभ वीएनजीआईसी ज्ञानपुर ग्राउंड में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मुलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त एवं स्त्रोत विभाग उ0प्र0, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, मा0 विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, भापजा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी द्वारा किया गया। साथ ही सभी विधानसभा, विकास खण्ड एवं नगरीय निकायों में भी शानदार व बेमिसाल मेले का आगाज हुआ।

कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा 3629.82 धनराशि लाख की 32 कार्य का लोकापर्ण, 9833.25 धनराशि लाख की 60 योजनाओं का शिलान्याश सहित कुल 134 करोड़ धनराशि की कुल 92 कार्य, जैविक उत्पाद सीतामढ़ी ब्राण्ड एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की 8 वर्ष की उपलब्धि पुस्तक का विमोचन, विकास पुस्तिका का विमोचन, लगभग 40 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी, थीम आधारित विचार संगोष्ठी/संवाद सम्मेलन, 08 वर्ष उपलब्धि विशेष एवं महाकुम्भ प्रयागराज-2025 लघु फिल्म का प्रदर्शन, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, पुलिस संबंधी विवणिका विमोचन, भदोही पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो हेतु सम्बन्धित पुलिस कार्मियो/अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में 500 से अधिक लाभार्थियों को टूल किट, प्रतिकात्मक चेक, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास चाभी आदि वितरण, 51 बालिकाओं का कन्या पूजा, गोद भराई, 21 बालिकाओं का जन्मोत्सव, खादी नीति प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 12 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। साथ ही उ0प्र0 माटी कला बोर्ड द्वारा माटी कला टूलकिट वितरण के अन्तर्गत निःशुल्क  20 विद्युत चालक चाक, 03 पगमिल मशीन, उ0प्र0 खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 7 दोना मेकिंग मशीन, 10 पॉपकॉन मशीन लाभार्थियों को वितरित कर उनकों स्वरोजगार व स्वावलम्बी बनाया गया।
  इस मौके पर महाकुंभ पर आधारित एवं प्रदेश की 8 वर्ष की उपलब्धियो पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।  विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं संस्कृति एं सूचना विभाग के कलाकार रमेश भॅवरा एवं गुलाबचन्द्र विश्वकर्मा सांस्कृतिक दल द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियो पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया गया ।
   
प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार विगत 8 वर्षों में सेवा, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि, सनातन एवं संस्कृति की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया, जिससे प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से ऊपर आकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं आशीर्वाद से तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से हमारा प्रदेश नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनकर उभरा है। विगत 8 वर्षों में प्रदेश में सशक्त कानून व्यवस्था, सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन के साथ समृद्ध विरासत एवं विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए जो कि भाजपा सरकार की टीम भावना, स्किल और स्पीड का परिणाम है। उन्होंने देश एवं प्रदेश में सुशासन वाली सरकार लाने तथा गौरवशाली समय खण्ड व स्वर्ण काल के लिए भदोही एवं उत्तर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि उ0प्र0 शासन के 8 वर्ष पूर्ण हुए है सेवा, सुरक्षा, सुशासन की अप्रतिम विकास और समरसता के 8 वर्ष में गरीबी उन्मूलन विकास आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद भदोही के सभी विभाग प्रतिबद्ध है कि शासन की सभी योजनाओं तक जनमानस की पहुॅच सुलभता पूर्वक हो। 27 मार्च को त्रिदिवसीय मेले के अन्तिम दिन भी दिव्यता व भव्यता के साथ ही मेला आयोजित रहेगा। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारीगण, जनपद के सभी जनपदीय अधिकारी व कर्मचारीगण, भारी संख्या में जनमानस, पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *