सिंचाई विभाग की टेक्निकल टीम पहुंची अहरौरा बांध मेन कैनाल सुलस का किया निरीक्षण 

Spread the love

मेन कैनाल सुलस से पानी का रिसाव होने के कारण तटबंध बांध कर रोका गया है पानी 

अहरौरा मिर्जापुर। पिछले तीन महीने से खराब पड़े अहरौरा बांध से निकली अहरौरा मेन कैनाल सुलस का सोमवार को सिंचाई विभाग की मैकेनिकल टीम ने निरीक्षण कर सूलीस की खराबी को देखा। अहरौरा बांध पर शाम लगभग चार पहुंचे  बैराज मैकेनिकल मेंटेनेंस डिविजन के एस डी ओ सत्येंद्र विश्वकर्मा, पंकज कुमार चौधरी, ने बताया की अहरौरा मेन कैनाल के गेट में लीकेज की शिकायत किसानों द्वारा की गई थी जिसके बाद यहां आकर यह देखा जा रहा है की मेन कैनाल का मुख्य गेट में क्या खराबी है और कहां से पानी गेट बंद करने देने के बाद भी निकल रहा है। अगर कम खराबी होगी तो इसका मरम्मत तत्काल करने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं मौके पर उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान ने बताया की बरसात में अगस्त सितंबर के महीने से ही मेन कैनाल के गेट में नहर बंद होने के बाद पानी का लीकेज होने लगा था जिसका उस समय किसानों में काफी विरोध किया धरना दिया तब मरम्मत कराया गया लेकिन कुछ दिनों बाद पानी का लीकेज फिर होने लगा।जब किसानों ने अधिक विरोध किया और अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया तो तटबंध बांध कर लीकेज बंद कर दिया गया। गोपाल दास गुप्ता ने बताया की तटबंध बांधे जाने से मेन कैनाल में बांध से पानी नहीं जा रहा है जिससे किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए बांध से पानी नहीं मिल पाएगा।इस मौके पर बांध के जे ई ओमप्रकाश राय, आनंद कुमार बिंद सहित अन्य किसान भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *