बनस्थली खेल ग्राउंड पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन किया विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने
1600 मीटर दौड़ में किशन कुमार प्रथम
अहरौरा, मिर्जापुर । हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को शाम 4 बजे क्षेत्र के बनस्थली महाविद्यालय में स्थित खेल ग्राउंड पर नि शुल्क स्पोटिंग क्लब द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ गन से फायर कर के किया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की पहाड़ के किनारे स्थित इस ऊबड़ खंड खेल मैदान पर अवधेश सिंह द्वारा नि शुल्क स्पोटिंग का संचालन करना सराहनीय कार्य है। अवधेश सिंह के प्रयास से अब तक 21 खिलाड़ियों को उनका मुकाम हासिल हुआ है और उनको सरकारी नौकरी मिली है।
600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाली सुमन पटेल, द्वितीय स्थान आकांक्षा यादव, तृतीय स्थान सपना कुमारी को विधायक ने मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में किशन कुमार प्रथम, मुकेश यादव द्वितीय, मंगेश्वर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में खजुरोल अदलहाट के बच्चे प्रथम व जुड़ई अहरौरा के बच्चे द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, गोपाल दास गुप्ता प्रभाकर सिंह, अखिलेश सिंह, बृजेश सिंह, अरविन्द कुमार,शिवेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों खिलाड़ी व अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजक अवधेश कुमार सिंह ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
