तेज रफ्तार बाइक सवार बछड़े में टकराए बछड़े की मौत 

Spread the love

बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल 

​अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा  बेचूबीर रोड पर स्थित सरिया पुल चौमुंहानी के पास बुधवार को देर रात लगभग दस बजे  तेज रफ्तार बाइक सवार के सामने अचानक गोवंश (बछड़ा) आ जाने से  भीषण सड़क हादसा हो गया।

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बछड़े की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

​ जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम शेखवा निवासी प्रकाश 23 वर्ष पुत्र मितई तथा जंग बहादुर 18 वर्ष पुत्र कल्लू एक बाइक पर सवार होकर  जा रहे थे।

रात अधिक होने और अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं पड़ा और अचानक सामने बछड़ा आ गया और अनियंत्रित होकर बाइक बछड़े से सीधे जा टकराई।

​घटना के  बाद स्थानीय ग्राम प्रधान भरत मौर्य ने तत्परता दिखाते हुए डायल हंड्रेड पुलिस को सूचना दी।

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पी आर वी पुलिस दोनों घायलों को प्रकाश व मीतई को लेकर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया।

डॉक्टर  ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

 थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की रोड पर अचानक एक गोवंश आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं उनको ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *