अहरौरा, मिर्जापुर। जमालपुर ब्लॉक में पिछले तीन वर्षो तक खंड शिक्षा अधिकारी रहे देवमणि पांडेय का स्थानान्तरण प्रयागराज हो जाने के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील पांडेय गुट के शिक्षकों ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भुईली में विदाई समारोह आयोजित कर कर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में शिक्षकों साथ बिताई गई यादों को ताजा किया और कहा की यहां के शिक्षकों द्वारा दिया गया सम्मान प्यार सदैव यहां की याद दिलाएगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष नोडल शिक्षक संकूल अरविन्द कुमार त्रिपाठी, ज्योति प्रकाश पांडेय, शिवेश नंदन श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मंत्री हेमन्त सिंह, संजीव गुप्ता, नंदलाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, बंदना द्विवेदी, रंजना श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।
