एनटीपीसी अंता द्वारा विद्यालयों में शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

Spread the love

बारा। एनटीपीसी अंता द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलसावा में विद्यालय की परिधि दीवार के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया तथा विद्यार्थियों को ड्यूल डेस्क वितरित की गई। ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जाने से विद्यार्थियों को कक्षा में बैठकर अध्ययन करने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, आदर्श राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय (उच्च माध्यमिक) संस्कृत विद्यालय, अंता में विद्यार्थियों की स्वच्छता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवीन शौचालय निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।

एनटीपीसी अंता द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किए जा रहे इन प्रयासों का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहयोग देना है। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा एवं विद्यालय विकास के क्षेत्र में एनटीपीसी अंता द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

दोनों कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख नरेंद्र नाथ सिन्हा रहे। इस अवसर पर श्री विपिन कुमार देशमुख, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं  आशीष जैन, उप महाप्रबंधक (सिविल) उपस्थित रहे। पलसावा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य  रघुवीर मीणा एवं सरपंच  सूर्यप्रकाश मीणा तथा अंता में आयोजित कार्यक्रम में  गिरीश कांत मालव,  राजेंद्र मेघवाल एवं  पंकज मेरोठा (वार्ड पार्षद) सहित विद्यालय विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *