दुद्धी खेल मैदान पर सोनाँचल इंटर कॉलेज के तत्वावधान मे चल रहा जनपदीय क्रीड़ा समारोह
दुद्धी, सोनभद्र।( रमेश यादव ) स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर सोनाँचल इंटर कॉलेज के तत्वावधान मे आयोजित जनपदीय क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन दौड़ सहित गोला एवं भाला फेक सहित अन्य खेलों का जलवा रहा। जनपद के कई कॉलेजों के छात्र /छात्राओं ने इस जनपदीय क्रीड़ा समारोह मे अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। 35 वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे से प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई जिसमें सीनियर बालक की 100 मीटर दौड़ में संजय कुमार शिवांचल प्रथम, उमेश पूर्वांचल द्वितीय,जसवंत शर्मा पूर्वांचल तृतीय, 3000 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में सुमन मुख्यांचल प्रथम,अमीषा द्वितीय,खुशी सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज दुद्धी तृतीय,वही 100 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में ज्योति मुख्यांचल प्रथम,माही पूर्वांचल द्वितीय,आंशिक मुख्यांचल तृतीय ,100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में सत्यम पटेल पूर्वांचल प्रथम,विकास यादव द्वितीय,अनुराग ऊर्ध्वंचल तृतीय,बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंजली ऊर्ध्वंचल प्रथम,शिवकुमारी आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली पूर्वांचल द्वितीय,मिलन यादव शिवांचल तृतीय रही।इसके साथ कई दौड़,कूद एवं प्रक्षेप की प्रतियोगिता हुआ।जिसमें स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को आये हुए प्रधानाचार्यो एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
दुद्धी मे पहली बार आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा समारोह के शानदार आयोजन को लेकर सोनाँचल इंटर कॉलेज दुद्धी की जमकर सराहना की गई। इस क्रीड़ा समारोह मे प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों एवं छात्रों ने कहा कि हमलोगों के याद मे ऐसी शानदार आयोजन देखने को नही मिली थी जबकि इसके पूर्व लगातार 34 आयोजन हो चुके हैं और 35 वां जनपदीय क्रीड़ा समारोह के संयोजक की जिम्मेदारी सोनाँचल इंटर कॉलेज को मिली तो सोनाँचल इंटर कॉलेज के प्रबंधक आर पी श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य दीपक कुमार की टीम ने आयोजन मे कोई कोर कसर नही छोड़ते हुए छात्रों एवं शिक्षकों के ठहरने एवं भोजन तक की व्यवस्था की, जिसकी सरहना की जा रही हैं।
निर्णायक अंकित कुमार,अनुराग, डॉ राकेश कुमार कन्नौजिया,लाल मोहम्मद, जगदम्बा प्रसाद,सत्यनारायण कन्नौजिया,जगत नारायण यादव सहित अन्य लोग एवं अभिलेख में डॉ अमर सिंह,रूपाली,कृपाशंकर तिवारी,सविता,समीक्षा तिवारी,ज्योति सिंह,गीता मौर्य,अंजली,रीता,कोमल पटेल सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।मंच संचालन अनिल कुमार सिंह, डॉ अमर सिंह,सुनील कुमार राव जिला क्रीड़ा सचिव ने किया।
इस मौके पर राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव प्रबंधक सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज दुद्धी,रेखा श्रीवास्तव,श्यामाचरण सिंह, जयंत प्रसाद,अनीता गौड, धनंजय वर्मा,गणेश प्रसाद यादव,आशुतोष दुबे,अम्बर गोंड,राघवेंद्र भाटिया,नंदकिशोर कन्नौजिया,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,आदर्श तिवारी सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
