एनसीएल ने ओबरी से कसैया वाया कन्हैया दह सड़क निर्माण हेतु मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के साथ किया एमओयू

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। बुधवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत सड़क निर्माण हेतु मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए), सिंगरौली के साथ एमओयू किया l

जिला कलेक्टर, सिंगरौली, गौरव बैनल की गरिमामयी उपस्थिति में इस आशय के  एमओयू पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर), राजीव रंजन और मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए), सिंगरौली की ओर से महाप्रबंधक, गणेश प्रसाद मिश्रा ने हस्ताक्षर किए l  हर मौसम के लिए अनुकूल बनने वाली 8 किमी लंबी  इस सड़क के  निर्माण की अनुमानित लागत 11.7  करोड़ है l उल्लेखनीय है कि सांसद सीधी और विधायक देवसर ने उपरोक्त सड़क के निर्माण हेतु  पूर्व में अनुशंसा किया था l

उक्त एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा ओबरी से कसैया वाया कन्हैया दह तक 8 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क और क्रास ड्रेनेज (पुल-पुलिया) के निर्माण कार्य हेतु 11.71 करोड़ रुपये का वित्तीय सहयोग दिया जाएगा। इस सड़क निर्माण से  आस-पास के गांवों की देवसर ब्लॉक से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी के साथ  हर मौसम में निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही, बेहतर सड़क अवसंरचना से स्थानीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा किसानों के लिए कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुँचाना अधिक आसान और सुगम हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *