वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही व लिटिल फ्लावर स्कूल खमरिया के छात्रों को अग्निशमन उपकरणों के संबंध में किया गया जागरूक

Spread the love

भदोही।14 अप्रैल वर्ष 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर फोर्ट स्टीकेन नामक माल वाहक जहाज में अकस्मात घटित भीषण अग्निकाण्ड में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उक्त भीषण अग्नि दुर्घटना में शहीद अग्निशमन कर्मियों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को “अग्निशमन स्मृति दिवस” एवं 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया जाता है। 

अग्निशमन स्मृति दिवस”* के अवसर पर  अभिमन्यु मांगलिक*, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में  नरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी औराई/फायर सर्विस के नेतृत्व में फायर स्टेशन मुंशीलालपुर व औराई में सुबह 08.00 बजे अग्नि दुर्घटना में दिवंगत

अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये समस्त फायर कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर एवं शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 “अग्निशमन सेवा सप्ताह” के रूप में आम जन मानस को आग से बचाव हेतु जागरूक करने के लिये फायर जागरूकता रैली निकाली गयी। उक्त रैली को क्षेत्राधिकारी फायर सर्विस /औराई द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात् वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही एवं लिटिल फ्लावर स्कूल खमरिया के बच्चों को अग्निशमन सम्बन्धी उपकरणों के बारे में जानकारी देकर अग्नि सुरक्षा के संबंध में उन्हें जागरूक किया गया।

इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश, लीडिंग फायर मैन कमलेश कुमार सिंह, दिवाकर मौर्य राम समुझ यादव, चालक सोमारूराम, फायर मैन ज्ञान सिंह, विवेक कुमार, बब्लू कन्नौजिया, विरेन्द्र कुमार यादव व दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *