चन्दौली । जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा द्वारा विकास खण्ड चहनियां के ग्राम पंचागत हिनौता रमौली, लक्ष्मणगढ एवं रानेपुर का औचक निरीक्षक किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत हिनौता रमौली एवं लक्ष्मणगढ़ में तैनात सफाई कर्मियों के द्वारा ग्राम में साफ- सफाई का कार्य न किये जाने, ग्राम में अनुपस्थित रहने एवं ग्राम में गन्दगी पाये जाने के कारण क्रमशः सतीश कुमार सिंह, विजेन्द्र कुमार चौहान, नरेन्द्र कुमार, लालव्रत यादव, अखिलेश गुप्ता एवं पंकज कुमार यादव सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा ग्राम पंचायत हिनौता में पंचायत भवन के सिलिंग फैन खराब पाए जाने, वाई फाई कनेक्शन न लगने. सोलर पैनल न लगने. जन सेवा केन्द्र के आई० डी० की जानकारी न होने तथा शौचालय का रजिस्टर न बनाए जाने. ग्राम पंचायत रमौली आई ही लगने रजिस्टर जाने ग्राम पंचायत रमोली में पंचायत भवन के ताले बन्द पाए जाने पंचायत भवन परिसर में काफी गन्दगी पाए जाने,ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ में पंचायत भवन में इनवर्टर न लगने, बैट्री न होने के कारण शासकीय कार्य बाधितत होने, पंचायत भवन शौचालय गन्दा पाये जाने, हैण्डपम्प का फर्श गन्दा पाये जाने एवं सामुदायिक शौचालय क्रियाशील न होने तथा ग्राम पंचायत राने पुर में पंचायत भवन में वाई-फाई न लगने एवं सामुदायिक शौचालय क्रियाशील न पाये जाने के आरोप में सचिव ग्राम पंचायत श्री आशुतोष सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित कर दी गयी है।
डीपीआरओ के औचक निरीक्षण में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव एवं सफाई कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई……
